Hanuman Chalisa
✕

370 से बौखलाए पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस वाघा पर रोकी, कई यात्री फंसे

Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (18:27 IST)
नई दिल्ली। भारतीय संसद द्वारा धारा 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद पड़ोसी पाकिस्तान बुरी तरह बौखला गया है। बौखलाहट में वह ऊल-जुलूल कदम उठा रहा है। ताजा मामले में पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को वाघा बॉर्डर पर ही रोक दिया। साथ ही पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक की खबरें भी हैं। 
 
धारा 370 हटाने से पाकिस्तान द्वारा भारत के राजदूत को वापस भेजने के बाद अब पाकिस्तान ने समझौता एक्स्प्रेस को वाघा बॉर्डर पर ही रोक दिया है। इसके चलते कई यात्री वाघा बॉर्डर पर फंस गए हैं। पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में अपना गार्ड और ड्राइवर भेजने से इंकार कर दिया है। 
 
हालांकि पाकिस्तान द्वारा ट्रेन रोकने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले बालाकोट एयर स्ट्राइक के समय भी पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस को रोक दिया था।

समझौता एक्सप्रेस सप्ताह के दो दिन दिल्ली और अटारी से पाकिस्तान के लाहौर के बीच चलती है। पाकिस्तानी ड्राइवर ने कहा कि वह अपनी तरफ से आश्वस्त होने के बाद ही ट्रेन अटारी तक ले जाएंगे।

भारत का चालक दल और गार्ड भेजा गया : उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि वाघा बॉर्डर से सुरक्षा और सीमा शुल्क से अनुमति मिलने के बाद ट्रेन से इंजन को जोड़ दिया गया है। हम ट्रेन को वाघा से अटारी लाने के लिए चालक दल और गार्ड के साथ अपना इंजन भेज रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से करीब 110 यात्री भारत आ रहे हैं और हमारी तरफ से करीब 70 यात्री पाकिस्तान रवाना होगें। समझौता एक्सप्रेस दिल्ली से पंजाब स्थित अटारी तक जाती है और अटारी से वाघा बॉर्डर तक तीन किलोमीटर की सीमा पार करती है। इसके बाद यह पा‌किस्तान के लाहौर जाती है। रेलवे सूत्रों ने कहा कि ट्रेन सेवाओं को रोका नहीं गया है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख