ramcharitmanas

पाकिस्तान की 1 गोली का जवाब भारत 10 गोलियों से देगा : हंसराज अहीर

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (14:15 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के मंत्री लगातार पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की बात करते रहे हैं। इस बीच अब एक और मंत्री का बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने पाकिस्तान को 1 गोली का जवाब 10 गोलियों से देने की बात कही है।

दरअसल केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने कहा कि पाकिस्तान विकृत सोच रखता है और उसकी 1 गोली का जवाब भारत 10 गोलियों से देगा। अहीर ने कहा कि भारत में आतंकवादियों को भेजना, संघर्षविराम का उल्लंघन करना पाकिस्तानियों का स्वभाव बन गया है। उनकी सोच विकृत है। चाहे हमारा गृह मंत्रालय हो, रक्षा मंत्रालय हो या जम्मू-कश्मीर की पुलिस हो, हर कोई समन्वय बनाए हुए है और पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देता है।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ने कहा है कि हमें पहले गोलीबारी नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर उस तरफ से 1 गोली चलती है तो हमें 10 गोलियों से जवाब देना चाहिए।

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार संघर्षविराम का उलंघन किया जा रहा है। बीते दिनों सीमा पर गोलाबारी में तेजी आई है, वहीं भारतीय सेना भी दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम कर रही है। (वार्ता)

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

गुजरात बोर्ड का बड़ा एक्शन! 10वीं-12वीं की कॉपी जांच में गलती करने वाले 3,334 शिक्षकों पर जुर्माना

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान और ‘नेशनल क्रश’ मेजर ऋषभ सांब्याल ने छोड़ी सेना, सामने आई वजह

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

अगला लेख