sundarkand
✕

'पद्मावती' विवाद : कल पूरे भारत में 15 मिनट के लिए नहीं होगी शूटिंग

Updated: शनिवार, 25 नवंबर 2017 (18:26 IST)
मुंबई। संजय लीला भंसाली की विवादों में फंसी 'पद्मावती' के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए फिल्मकार से लेकर कार्यकर्ता तक रविवार को सैकड़ों लोगों ने 15 मिनट तक शूटिंग रोकने की घोषणा की है।
 
इंडियन फिल्म्स एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफटीडीए) ने कहा है कि देशभर में 19 अन्य फिल्म और टीवी उद्योग के संगठनों के साथ सृजनात्मक क्षेत्र में अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार की रक्षा के लिए 15 मिनट तक शूटिंग रोकी जाएगी।
 
इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूशर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए), वेस्टर्न इंडिया सिनेमेटोग्राफर्स एसोसिएशन, स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन, द फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड, एसोसिएशन ऑफ वॉइस आर्टिस्ट्स, सिने कॉस्ट्यूम एंड मैकअप आर्टिस्ट एंड हेयर ड्रेसर एसोसिएशन, सिने सिंगर एसोसिएशन, मूवी स्टंट आर्टिस्ट्स एसोसिएशन समेत अन्य यहां रविवार को फिल्म सिटी में 'मैं आजाद हूं' प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे।
 
फिल्मकार और आईएफटीडीए के संयोजक अशोक पंडित ने कहा कि भारत में फिल्मकार से लेकर लेखक, कार्यकर्ता, मैकअप कर्मचारी समेत समूचे फिल्म उद्योग से 600-700 लोग 'पद्मावती' के समर्थन में एकजुट होंगे। 
 
उन्होंने कहा कि भारत में सारी शूटिंग अपराह्न 4.15 बजे से 4.30 बजे तक रुकी रहेगी। इस प्रदर्शन के जरिए हम कहने की कोशिश कर रहे हैं कि हमें बताइए क्या हम आजाद लोग हैं? क्या हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं? (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख