suvichar
✕

INX Media case : चिदंबरम की सुप्रीम कोर्ट में ही होगी सुनवाई, तिहाड़ से मिली राहत

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2019 (17:38 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम मामले में अपना आदेश संशोधित करते हुए मंगलवार को फिर से सुनवाई करने का निर्णय लिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री को राहत देते हुए आदेश दिया कि उन्हें तिहाड़ जेल में नहीं भेजा जाएगा।

शीर्ष अदालत ने पहले चिदंबरम को जमानत के लिए निचली अदालत जाने को कहा था और उस पर सोमवार को ही फैसला लेने का अदालत को निर्देश भी दिया था। न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ ने निचली अदालत को कहा था कि यदि चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज कर दी जाती है, तो उन्हें तीन दिन और पुलिस हिरासत में रखा जाए।

इस फैसले के बाद सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष आदेश पर फिर से विचार करने का आग्रह किया। मेहता ने कहा कि सीबीआई हिरासत की मियाद मंगलवार को खत्म हो जाएगी और ऐसे में निचली अदालत चिदंबरम को रिमांड पर नहीं भेज पाएगी। उन्होंने संबंधित आदेश को अपलोड न करने का न्यायालय से आग्रह किया।

इसके बाद न्यायालय ने मंगलवार को फिर से इसकी सुनवाई करने का निर्णय लिया। कल फिर अपराह्न दो बजे सुनवाई होगी। इससे पहले सुनवाई के लिए गुरुवार की तारीख तय की गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वित्तमंत्री को राहत देते हुए आदेश दिया कि उन्हें तिहाड़ जेल में नहीं भेजा जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख