dharma sangrah
✕

अटॉर्नी जनरल के यू टर्न पर चिदंबरम का तंज, कहा चोर ने चोरी किए दस्तावेज वापस लौटा दिए

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2019 (17:28 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने एटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल के राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेजों के रक्षा मंत्रालय से चोरी होने संबंधी उनके बयान से पलटने पर तंज कसते हुए शनिवार को कहा कि लगता है कि चोर ने चोरी किए दस्तावेज वापस लौटा दिए हैं।
 
चिदंबरम ने शनिवार को ट्वीट किया कि बुधवार को समाचार पत्र को आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम का हवाला दिया गया। शुक्रवार को ऑलिव ब्रांचेज एक्ट दिखाया गया। हम इस समझ को सलाम करते हैं। बुधवार को उन्हें चुराए गए दस्तावेज कहा गया। शुक्रवार को फोटोकॉपी किए गए दस्तावेज कहा गया। मुझे लगता है कि इस बीच गुरुवार को चोर ने दस्तावेज वापस कर दिए।
 
उल्लेखनीय है कि वेणुगोपाल ने शुक्रवार को अपने शब्द बदलते हुए उच्चतम न्यायालय में कहा कि राफेल विमान सौदे से संबंधित दस्तावेज चोरी नहीं हुए थे और उनके कहने का तात्पर्य यह था कि राफेल सौदे की जांच की मांग कर रहे याचिकाकर्ताओं ने गोपनीय वास्तविक दस्तावेज की प्रतिलिपियों का इस्तेमाल किया है।
 
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अटॉनी जनरल ने शीर्ष अदालत के समक्ष कहा था कि मुझे पता चला है कि विपक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि हमने (उच्चतम न्यायालय में) रक्षा मंत्रालय से दस्तावेज चोरी होने की बात कही है। यह पूरी तरह गलत है। यह बयान कि फाइलें चोरी हुई हैं, पूरी तरह गलत है।
 
दस्तावेज चोरी होने संबंधी वेणुगोपाल के बयान पर विपक्षी कांग्रेस ने सरकार की कड़ी आलोचना की थी, वहीं उन दस्तावेजों को प्रकाशित करने वालों पर आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की सरकार की धमकी की मीडिया संगठनों तथा विपक्ष ने निंदा की थी। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख