Daily Horoscope
✕

ऑपरेशन संकटमोचक, सूडान में फंसे भारतीयों को करेंगे एयरलिफ्ट

Updated: गुरुवार, 14 जुलाई 2016 (11:16 IST)
विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह की अगुवाई में दक्षिणी सूडान में फंसे 300 से अधिक भारतीयों को निकालने के लिए मोदी सरकार का ऑपरेशन संकटमोचन शुरू हो गया है। 
 
गुरुवार तड़के वीके सिंह के नेतृत्व में वायुसेना का एक दल भारतीयों को संकटग्रस्त सूडान से निकालने के लिए रवाना हो गया। 
 
दरअसल, दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में पूर्व विद्रोही और सरकारी सैनिकों के बीच हिंसक संघर्ष जारी है। इस संघर्ष में 300 से अधिक भारतीय फंस गए हैं।
 
विदेश मंत्रालय के अनुसार, दक्षिण सूडान में करीब 600 भारतीय हैं, जिसमें से 450 जूबा में और करीब 150 राजधानी के बाहर हैं। भारतीय यात्रा दस्तावेज वाले भारतीय नागरिकों को ही विमान में सवार होने दिया जाएगा और वे अपने साथ अधिकतम पांच किलोग्राम ‘केबिन लगेज’ ला सकते हैं। इसमें कहा गया कि महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता से जगह दी जाएगी।
 
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, 'हम दक्षिण सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन संकटमोचन शुरू कर रहे हैं। मेरे सहयोगी जनरल वीके सिंह इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके साथ सचिव अमर सिन्हा, संयुक्त सचिव सतबीर सिंह और निदेशक अंजनि कुमार होंगे।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

UP Jal Jeevan Mission : यूपी की 13,700 पेयजल योजनाओं पर अब डिजिटल निगरानी, SCADA तकनीक से घर-घर पानी की सप्लाई पर रहेगी नजर

Cold Wave Alert : शीतलहर से बचाव के लिए योगी सरकार अलर्ट, लखनऊ में रैन बसेरों की बढ़ीं सुविधाएं; जानें कहां कितने लोगों के ठहरने का इंतजाम

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

अगला लेख