ramcharitmanas
✕

बड़ा सवाल! पेटीएम करो मगर धोखाधड़ी कौन रोकेगा...

Updated: शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016 (15:02 IST)
नोटबंदी के बाद से ही मोदी सरकार ने ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास कर रही है। कभी वह भुगतान पर लगने वाले करों में छूट देती है तो कभी ऑनलाइन लेन-देन को बढ़ावा देने के लिए इनामों की बौछार कर देती है। 
 
डिजिटल लेन-देन की सुविधा देने वाली कंपनी पेटीएम ने दावा किया है कि 48 ग्राहकों ने उसके साथ 6.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी की। सीबीआई ने इस संबंध में मामला दर्ज किया।
 
यह तो मात्र एक उदाहरण है। साइबर वर्ल्ड में इस तरह की घटनाएं अकसर देखने-सुनने को मिलती है। जब ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया से अभ्यस्त व्यक्ति भी यहां धोखेबाजी का शिकार होकर हजारों-लाखों रुपए गंवा सकता है तो आम आदमी की क्या बिसात।  
 
इस कंपनी में तो कई बड़े साइबर विशेषज्ञ है और उनकी वे भी इस मायाजाल में उलझ कर रह गए। अगर वे धोखाधड़ी का शिकार हो गए तो आम आदमी के साथ तो भी आसानी से धोखा हो सकता है। 
 
साइबर एक्सपर्ट भी कह चुके हैं कि ऑनलाइन लेन-देन पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। कुछ विशेषज्ञों ने दावा किया है कि किसी भी कार्ड को मात्र 6 सेकंड्स में हैक किया जा सकता है। 
 
अब सवाल यह उठ रहा है कि सरकार तो पेटीएम जैसी ऑनलाइन भुगतान कंपनियों पर भरोसा कर रही है मगर इन वेबसाइटों पर होने वाली धोखाधड़ी को कौन रोकेगा। क्या सरकार को ऑनलाइन भुगतान के लिए सख्त सुरक्षा तंत्र नहीं बनाना चाहिए। 

उल्लेखनीय है कि सरकार ने संसद में एक सवाल के जवाब में कहा कि वर्ष 2011 से लेकर पिछले पांच वर्षों में साइबर अपराधों की घटनाओं में 424 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख