Hanuman Chalisa
✕

प्याज संकट पर मोदी सरकार का नया प्लान, अब कम होंगे दाम

Updated: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (10:46 IST)
नई दिल्ली। प्याज की बढ़ती कीमतों से आम आदमी काफी परेशान है। इसी को लेकर सरकार ने राहतकारी उपायों की घोषणा की है। यह जानकारी देते हुए केंद्रीय खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार के पास प्याज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तथा 15.59 रुपए किलो की दर से त्रिपुरा को 1850, हरियाणा को 2000 और आंध्रप्रदेश को 960 टन प्याज तत्काल मुहैया करा दिया है। इसे 23.90 रुपए प्रतिकिलो की दर पर आम उपभोक्ताओं को बेचा जाएगा।
ALSO READ: प्याज के भाव फिर निकाल रहे हैं आंसू, विधानसभा चुनावों में भाजपा को पड़ सकता है भारी
पासवान ने कहा कि 28 सितंबर से 5 दिनों के लिए दिल्ली को प्रतिदिन 100 टन प्याज दिया जाएगा तथा अन्य जिस भी राज्य को जैसी जरूरत होगी, उतना प्याज मुहैया कराया जाएगा।
 
आसमान छू गए हैं दाम : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। यहां यह 60 से लेकर 80 रुपए किलो तथा कुछ जगहों पर 90 रुपए किलो भी बेचा जा रहा है। पिछले कई 20 दिनों से प्याज के दामों में वृद्धि जारी है। 30 से 40 रुपए किलो के भाव बिकने वाला प्याज अब 60 से 80 रुपए तक पहुंच चुका है।
ALSO READ: दिल्ली में 22 रुपए किलो वाले प्याज के लिए लंबी कतार
दाम वृद्धि का कारण : दक्षिण भारत और मध्यप्रदेश में जोरदार बारिश के कारण प्याज की आवक में काफी कमी आ गई है और जोरदार बरसात तथा नमी के कारण प्याज का भंडारण नहीं किया जा सका था। दक्षिण भारत में बरसात से फसल बर्बाद हो चुकी है। बेहतर क्वालिटी के प्याज के लिए जाने जाने वाले नासिक क्षेत्र में इसकी फसल करीब 2 सप्ताह की देरी से लगी। दिवाली से पहले इस प्याज की फसल मिल जाया करती थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण अब यह फसल 1 माह की देरी से मिलेगी।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख