• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. one more soldier dies in bathinda army base
Written By
Last Updated : गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (10:56 IST)

बठिंडा सैन्य अड्डे पर फिर हादसा, गोली लगने से एक सैनिक की मौत

बठिंडा सैन्य अड्डे पर फिर हादसा, गोली लगने से एक सैनिक की मौत - one more soldier dies in bathinda army base
नई दिल्ली।  पंजाब में बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना के 12 घंटे बाद एक अन्य सैनिक की गोली लगने से मौत हो गई। सेना के अनुसार, बुधवार की दोपहर को हुई जवान की मौत का सैन्य अड्डे पर सुबह हुई गोलीबारी से कोई संबंध नहीं है।
 
एक बयान में सेना ने बताया, 'बठिंडा सैन्य अड्डे में 12 अप्रैल को शाम करीब साढ़े चार बजे गोली लगने से एक जवान की मौत हो गई। सिपाही बतौर संतरी अपनी ड्यूटी पर तैनात था, उसके पास अपना सर्विस हथियार भी था। सिपाही के पास से उसकी ही रायफल की गोली का खोखा व कारतूस का डिब्बा बरामद हुआ है।'
 
सेना के अनुसार, उसके सिर में गोली लगी थी। सैनिक को तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वह 11 अप्रैल को ही छुट्टी से लौटा था। यह कथित तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला भी हो सकता है। मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।
 
सेना ने कहा कि बठिंडा सैन्य अड्डे पर बुधवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे हुई गोलीबारी से इसका कोई संबंध नहीं है। उल्लेखनीय है कि बठिंडा सैन्य अड्‍डे पर 2 दिन पहले चोरी हुई इंसास राइफल से 2 नकाबपोश लोगों ने 4 जवानों की हत्या कर दी थी।
ये भी पढ़ें
पंजाब में भीषण सड़क हादसा, बैसाखी मनाने जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत