Daily Horoscope
✕

संसद में बोले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पहलगाम की घटना से पूरे विश्व को आघात पहुंचा

Updated: सोमवार, 21 जुलाई 2025 (12:42 IST)
Om Birla's statement on Pahalgam incident: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam incident) की घटना ने पूरे विश्व की चेतना को आघात पहुंचाया है। बिरला ने यह भी कहा कि सदन आतंकवाद को लेकर भारत के 'जीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने) के संकल्प को भी दोहराता है।ALSO READ: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल
 
सदन ने जताया शोक : उन्होंने सदन में कहा कि 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। आतंकवाद की इस घटना ने पूरे देश ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की चेतना को आघात पहुंचाया है। बिरला ने कहा कि यह सभा उन सभी मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करती है और आतंकवाद के विरूद्ध भारत के 'जीरो टॉलरेंस' के संकल्प को दोहराती है।
आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी : बीते 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक शामिल थे। इस घटना के कुछ दिन बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और पाकिस्तान के कुछ अन्य इलाकों में कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख