ramcharitmanas
✕

केजरीवाल के संकेत, दिल्ली में फिर लागू हो सकती है ऑड-ईवन योजना

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (22:06 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के ‘गंभीर’ वायु प्रदूषण से जूझने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर शहर में चलने वाले निजी वाहनों का नियमन करने के लिये दिल्ली सरकार सम-विषम (ऑड-ईवन) योजना फिर से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर घटाने के लिए कई कदम उठा रही है।
 
 
शहर में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंचने के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकार (ईपीसीए) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के छह औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों और निर्माण कार्य पर बुधवार तक रोक लगा दी थी। केजरीवाल ने कहा, ‘जब भी ऑड-ईवन (योजना) की जरूरत होगी, हम निश्चित तौर पर इसे लागू करेंगे।’
 
उन्होंने कहा, ‘हम सबको प्रदूषण कम करने में भूमिका निभानी होगी। दिल्ली सरकार कई कदम उठा रही है। हमने बड़े पैमाने पर पौधा लगाने का अभियान चलाया है। सरकार शीघ्र 3000 बस खरीदेगी। हमने, मेट्रो के बड़े चरण को मंजूरी दी है। हम अपनी तरफ से सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं।’
 
प्रदूषण का स्तर घटाने में केंद्र की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को पड़ोसी राज्यों की बैठक बुलानी चाहिए क्योंकि हवा की कोई सरहद नहीं है। केजरीवाल ने कहा, ‘अक्टूबर और नवंबर में तकरीबन 20 से 25 दिन ऐसे होते हैं जब (पड़ोसी राज्यों में) पराली जलाए जाने के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। जब तक केंद्र कदम नहीं उठाता है, तब तक कुछ भी नहीं किया जा सकता।’
 
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार चौथे दिन ‘गंभीर’ श्रेणी में रही क्योंकि मौसमी दशाएं प्रदूषक तत्वों के बिखराव के लिए प्रतिकूल हैं। शहर को दिवाली के समय से सबसे खराब प्रदूषण के संकट का सामना करना पड़ रहा है।
 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख