Hanuman Chalisa

बराक ओबामा के भाषण की 10 बातें

मंगलवार, 27 जनवरी 2015 (14:15 IST)
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राजधानी दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण अमेरिका और भारत के बीच कई समानताओं की चर्चा की। उन्होंने इस दौरान स्वामी विवेकानंद, महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग को भी याद किया। प्रस्तुत हैं ओबामा के भाषण से जुड़ी 10 खास बातें...

* अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि भारत में अधिकांश आबादी 30 साल से कम की है। नई दुनिया कैसी होगी यह तय करने की जिम्मेदारी इन्हीं युवाओं की है। उन्होंने कहा कि भारत वह देश है, जहां लोग तेजी से गरीबी से ऊपर उठ रहे हैं।
* उन्होंने कहा कि अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग गांधी जी से प्रेरित थे। ये बातें दोनों देशों को जोड़ती हैं।
* भारत और अमेरिका विविधता में एकता की संस्कृति वाले देश हैं और दोनों देशों को इस खूबी बचाना और बढ़ाना चाहिए।
* बराक ओबामा ने कहा कि हर धर्म का सम्मान होना चाहिए और साथ ही धर्म के प्रचार प्रसार की आजादी भी होनी चाहिए।
* एक समय विवेकानंद आए थे अमेरिका, वो भी मेरे शहर शिकागो में और हिंदू धर्म का संदेश दिया था। उनके शब्द थे अमेरिका के भाइयों और बहनों। मैं भी वे शब्द दोहराता हूं...भाइयों और बहनों।


* अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोहराया कि अमेरिका चाहता है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार हो और भारत को इसकी सदस्यता मिले।
* बराक ओबामा ने कहा कि भारत और अमेरिका में ही यह संभव है कि एक कुक का बेटा अमेरिका का राष्ट्रपति बन सकता है और एक चाय बेचने वाला भारत का प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री।
* किसी भी देश के बारे में इससे ज्यादा पता चलता है कि वो अपनी महिलाओं को कैसे ट्रीट करता है। मैं बेहद प्रभावित हुआ कि भारत में मेरा स्वागत एक महिला कमांडिंग अधिकारी ने किया।
* ओबामा ने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसी दुनिया बने जहां परमाणु हथियार न हों और इसमें भारत को भी भूमिका निभानी होगी।

* ओबामा ने अपने भाषण की शुरुआत नमस्ते से की और समापन जय हिंद से किया।

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी