Daily Horoscope
✕

सरकारी अस्पतालों जैसा होगा निजी क्षेत्र की नर्सों का वेतन

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2017 (15:37 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को लोकसभा में आश्वासन दिया कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निजी अस्पतालों में काम करने वाली नर्सों को भी सरकारी अस्पतालों की नर्सों के बराबर वेतन मिले।
 
लोकसभा में शून्यकाल में कांग्रेस के एंटो एंटनी तथा केसी वेणुगोपाल ने यह मामला उठाते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों और विशेषकर केरल में नर्सों को निजी अस्पतालों में महज 4-5 हजार रुपए मासिक वेतन मिल रहा है। नर्स बनने के लिए प्रशिक्षण में कम से कम 10 लाख रुपए खर्च करने पड़ते हैं। इसके लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ता है लेकिन जब नौकरी मिलती है तो उस पैसे से उन्हें कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाता है इसलिए सरकार हस्तक्षेप करे और उन्हें उचित वेतन मिले। 
 
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जरूरी कार्रवाई की जाएगी तथा सरकार ने इसके लिए एक समिति बनाई थी और उसकी सिफारिशों के अनुसार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निजी क्षेत्र में 200 बिस्तरों के अस्पताल में काम करने वाली नर्स का वेतन सरकारी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को मिलने वाले वेतन के बराबर हो। 
 
उन्होंने कहा कि समिति ने अपनी सिफारिशों में कहा है कि 100 बिस्तरों तक के निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को सरकारी अस्पताल की नर्स के वेतन से 10 फीसदी कम मिलना चाहिए और 50 बिस्तरों के अस्पताल में यह वेतन सरकारी अस्पताल में मिलने वाले वेतन की तुलना में 25 प्रतिशत कम हो। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकारों को देखना है कि वहां के अस्पतालों में नर्सों को इस नियम के तहत वेतन मिले। (वार्ता)
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख