1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NTA declared NEET UG exam final result

NTA ने NEET UG के अंतिम परिणाम घोषित किए

NTA declared NEET UG exam final result
NTA declared NEET UG exam final result : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी (NEET UG) के अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भौतिकी के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) नीट-यूजी 2024 में अनियमितताओं की जांच कर रहा है और उसने 6 प्राथमिकी दर्ज की हैं।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भौतिकी के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए। एनटीए ने कहा था कि इस प्रश्न के दो सही उत्तर हैं। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुनः संशोधित स्कोर कार्ड को अब घोषित कर दिया गया है।
पहले टॉपर घोषित किए गए 67 उम्मीदवारों में से 44 ने उस विशेष भौतिकी प्रश्न के लिए दिए गए अंकों के कारण पूरे अंक प्राप्त किए थे। बाद में टॉपर की संख्या घटाकर 61 कर दी गई थी, क्योंकि एजेंसी ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय के नुकसान की भरपाई के लिए छह उम्मीदवारों को दिए गए कृपांक वापस ले लिए थे।
 
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए उच्चतम न्यायालय ने इस परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने के अनुरोध वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया था। न्यायालय ने कहा था कि परीक्षा की विश्वसनीयता के व्यवस्थित तरीके से प्रभावित होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है।
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) नीट-यूजी 2024 में अनियमितताओं की जांच कर रहा है और उसने 6 प्राथमिकी दर्ज की हैं। नीट-यूजी का आयोजन एनटीए द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए किया जाता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Haridwar : विवाद के बाद कावड़ मार्ग पर मस्जिद, मजारों के आगे लगे पर्दे हटाना शुरू