shradh paksha
✕

पीएम मोदी के घर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक में मसूद अजहर की मौत पर चर्चा

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (09:34 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे जाने की खबर पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विजय गोखले शामिल हुए।
 
 
हालांकि पाकिस्तानी मीडिया ने पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड अजहर के मारे जाने की खबरों को खारिज किया है। जियो टीवी ने मसूद के परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से कहा कि वह जिंदा है। वहीं, भारतीय जांच एजेंसियां मसूद अजहर के मारे जाने की खबर की सच्चाई जानने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अभी तक पाकिस्तान ने मसूद अजहर के मारे जाने की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है।
 
 
मोदी द्वारा अपने आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर बुलाई गई बैठक में एयर स्ट्राइक के बाद के हालात पर भी चर्चा हुई। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों के साथ 48 घंटे चली मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए और 5 जवान शहीद हो गए। इसमें एक सिविलियन की भी जान गई।
 
 
गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर प्रधानमंत्री को सलाह देते हैं। साल 1998 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद का गठन किया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने ब्रजेश मिश्रा को पहला एनएसए बनाया था। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद नियमित रूप से बैठक करती है। यह बैठक मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बेहद अहम मानी जा रही है।
 
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

OBC आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी मोहन सरकार, सॉलिसिटर जनरल से CM की मुलाकात

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

दीवाली तक UPI पर नहीं लगेगा MDR, NPCI का बड़ा फैसला

12 घंटे का बंद और कटे सिर पर 48 घंटे का अल्टीमेटम! मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग, जानिए क्या हैं हालात?

अगला लेख