manglik dosh calculator
✕

राम मंदिर परिसर का काम अगले वर्ष जून तक पूरा हो जाएगा : नृपेन्द्र मिश्र

Updated: शनिवार, 14 सितम्बर 2024 (01:05 IST)
Nripendra Mishra's statement regarding the construction work of Ram temple complex : राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर परिसर का काम 30 जून, 2025 तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर निर्माण समिति की अयोध्या में हो रही तीन दिवसीय बैठक का शुक्रवार को दूसरा दिन था।
 
शुक्रवार को जारी एक बयान में नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, शिखर के निर्माण में लगभग 120 दिन लगेंगे। हमारा लक्ष्य दिसंबर तक था, लेकिन वह संभव नहीं हो पा रहा है। शिखर का निर्माण फरवरी 2025 तक पूरा होगा। उन्होंने कहा, परिसर में बन रहे सप्त मंदिर की मूर्तियां जयपुर में बन रही हैं। ऋषि-मुनियों की मूर्तियों की स्थापना का कार्य दिसंबर 2024 तक पूर्ण हो जाएगा। राम मंदिर परिसर का कार्य 30 जून 2025 तक पूरा हो जाएगा।
ALSO READ: क्या अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है लीकेज, मंदिर निर्माण समिति ने दिया बड़ा बयान
उन्होंने कहा कि मंदिर का भवन ‘फसाड लाइट’ से सुसज्जित होगा जबकि परिसर में इस प्रकार की ‘लाइटिंग’ नहीं होगी तथा ‘फसाड लाइट’ की निविदा संभवत नवंबर के अंत तक हो जाएगी। इसके पहले, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था कि ट्रस्ट यह सुनिश्चित करने का काम कर रहा है कि निर्माण के लिए आवश्यक पत्थरों की आपूर्ति समय से पर्याप्त संख्या में हो जाए।
 
अनिल मिश्रा ने बयान में कहा था कि गर्भगृह को प्राचीन सफेद संगमरमर के पत्थरों से सजाया गया है, जबकि दूसरी मंजिल का निर्माण लगातार चल रहा है। अनिल मिश्रा ने कहा कि राजसी शिखर का निर्माण अगले महीने शुरू होने वाला है और मंदिर की शोभा बढ़ाने वाली मूर्तियां पूरी होने वाली हैं। उनके मुताबिक राम मंदिर के निर्माण में 1,600 से अधिक समर्पित कार्यकर्ता अथक परिश्रम से लगे हुए हैं।
ALSO READ: UP में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, राम मंदिर को लेकर लगाया यह आरोप
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य ने कहा कि मंदिर निर्माण निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि सप्त मंडप मंदिरों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। इसी वर्ष 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या मंदिर में नए रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

सब्जी-फल उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, आलू में 41% और मटर में 53% हिस्सेदारी के साथ बनाया रिकॉर्ड

अगला लेख