गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Notification for Vice-President election issued
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (08:45 IST)

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

vice president election
Vice President Election 2025 : निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को होने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है और इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है।
 
अधिसूचना के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि दस्तावेजों की जांच 22 अगस्त को की जाएगी। चुनावी मुकाबले से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है।
 
उपराष्‍ट्रपति चुनाव में सत्तारुढ़ राजग का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। उसके पास दोनों सदनों में पर्याप्त बहुमत है। हालांकि विपक्ष इस चुनाव में संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है। 
 
गौरतलब है कि स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद 21 जुलाई को यह पद रिक्त हो गया था।
 
धनखड़ का कार्यकाल अगस्त 2027 में समाप्त होना था। संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, मध्यावधि चुनाव की स्थिति में पद पर चुने जाने वाले व्यक्ति को पूरे पांच साल का कार्यकाल मिलता है।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भारत पर आज से 25 फीसदी टैरिफ, ट्रंप ने फिर दी धमकी, आखिर क्या चाहते हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति?