Hanuman Chalisa
✕

नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा घोटाला : आप

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (18:31 IST)
लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय रिजर्व बैंक की हाल में जारी वार्षिक रिपोर्ट का हवाला देते हुए आज आरोप लगाया कि नोटबंदी आजाद भारत का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
 
‘आप’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों आरबीआई ने एक आंकड़ा जारी किया, जिसमें कहा गया है कि नोटबंदी के बाद 15 लाख 28 हजार करोड़ रुपए की मुद्रा बैंकों में जमा हो गई। 
 
यानी 99 प्रतिशत नोट वापस बैंकों में जमा हो गए। मगर जब आठ नवम्बर 2016 को नोटबंदी लागू हुई थी, तब आरबीआई ने कहा था कि 14 लाख 18 हजार करोड़ रुपए की मुद्रा 500 और हजार रुपए की बाजार में है तथा अब वह मुद्रा चलन से बाहर हो गई है। 
 
उन्होंने कहा ‘मैं पूछना चाहता हूं कि देश की इतनी विश्वसनीय संस्था जो देश की अर्थव्यवस्था को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है, वह देश से झूठ क्यों बोल रही है। 
 
अगर पिछले नवम्बर में बाजार में 500 और 1,000 रुपए की 14 लाख 18 हजार करोड़ रुपए की मुद्रा थी, तो इसका मतलब है कि उसके आगे एक भी रुपया जाली, कालाधन या भ्रष्टाचार का पैसा है। अगर 15 लाख 28 हजार करोड़ रुपए बैंकों में जमा हो गया तो इसका मतलब है कि सीधे-सीधे एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए का घोटाला सामने आ चुका है। 
 
सिंह ने कहा, ‘अभी सहकारी बैंकों का धन जमा नहीं हुआ है, नेपाल के पैसे नहीं जमा हुए, भूटान के पैसे नहीं जमा हुए। अगर ये सारा धन मिला लिया जाएगा तो मैं आपसे पूरी जिम्मेदारी से कहना चाहता हूं कि नोटबंदी आजादी के बाद से अब तक हुआ सबसे बड़ा घोटाला है।’
 
उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री और आरबीआई से पूछना चाहता हूं कि यह एक लाख 10 हजार करोड़ रुपए किसका है। क्या यह भाजपा नेताओं का है, उद्योगपतियों का है, कालाधन रखने वालों का है या फिर आतंकवादियों अथवा नक्सलवादियों का है। 
 
देश इस भ्रष्टाचार के बारे में आपसे सवाल कर रहा है। प्रधानमंत्री बताएं कि आरबीआई के खुलासे के बाद उनका क्या वक्तव्य है। उन्हें अपनी इस गलती के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।’ सिंह ने कहा कि मुद्दे पर वे न्यायालय जाने के विकल्प पर विचार कर सकते हैं। (भाषा)
Show comments

3 साल बाद भारत क्यों आया पाकिस्तान का मंत्री? आतंकवाद पर दिया यह जवाब, जानिए क्या है मकसद?

किम जोंग उन ने क्‍यों नहीं उठाया ट्रंप का फोन? रूस-चीन से दोस्ती के बाद क्‍या बदल गए तेवर? इस रवैए से अमेरिका हैरान

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

सभी देखें

पहले सोना न खरीदने की सलाह, अब 'बचत' की चेतावनी—2027 के बड़े संकट से पहले क्या संकेत दे रहे हैं पीएम मोदी?

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

सुप्रीम कोर्ट की बिहार के जज को फटकार, कहा- 'खुद को बाहुबली समझना बंद कीजिए'

मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने के बीच चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर, विभागों के कामकाज का देंगे प्रेजेंटेशन

पाखंडी कहीं का... जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने साधा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना, जानें और क्या कहा

अगला लेख