Hanuman Chalisa

आज बैंक बंद, एटीएम के बाहर लंबी कतारें

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2016 (12:06 IST)
गुरुपर्व के मौके पर देश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को बैंक बंद होने के चलते नकदी के लिए परेशान लोगों की एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। लोग सुबह से ही एटीएम के बाहर पहुंच गए, लेकिन सीमित नकदी के चलते बहुत कम लोगों को ही सफलता मिली है।
देश के कई हिस्सों में एटीएम और बैंकों के बाहर लोगों के बीच हाथापाई और तीखी बहसें होने की भी खबर है। रेस्तरां मालिक, छोटे व्यापारी, ट्रांसपोर्टर इत्यादि की हालत चिंताजनक है क्योंकि उनकी नकदी पर निर्भरता बहुत अधिक है। भारी भीड़ के चलते बैंक भी पूरी तरह सेवाएं देने में असमर्थ हैं।
 
सरकार के निर्देश देने के बाद बैंकों ने दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से प्रबंध करने शुरू कर दिए हैं। लोगों को थोड़ी राहत देते हुए सरकार ने बैंकों से और एटीएम से नकदी निकालने की पाबंदियों में थोड़ी राहत दी है। इसके साथ ही चलन से बाहर हो चुके पुराने नोटों को बदलने की सीमा को भी थोड़ा बढ़ाया गया है।
 
इसके अलावा बाजार में नकदी प्रवाह को बढ़ाने के लिए सरकार ने नई छपाई वाले 500 रुपए के नोटों को भी जारी किया है। इन नोटों की नकल किया जाना बहुत मुश्किल है।
 
गौरतलब है कि मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के पुराने नोटों के चलन पर पाबंदी की घोषणा की थी। वित्त मंत्रालय द्वारा समीक्षा किए जाने के बाद अब चलन से बाहर हो चुके 500 और 1000 के पुराने नोटों को नए नोटों से बदलने की सीमा को 4000 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 4500 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। इसके अलावा एटीएम से नकदी निकालने की सीमा को 2000 रुपए प्रतिदिन से बढ़ाकर 2500 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। (भाषा)

Show comments

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

सभी देखें

Agni 4 Missile : भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया, 4,000 KM तक मारक क्षमता

Kanwar Yatra : कांवड़ यात्रा में नमो भारत की बढ़ी डिमांड, गाजियाबाद समेत कई स्टेशनों पर 50% तक बढ़ी यात्रियों की संख्या

गोरखपुर का 'मातृ सेवा' मॉडल बना जीवनरक्षक, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के इलाज से बची 77 जिंदगियां

आगरा में यमुना किनारे बनेगा भव्य रिवर फ्रंट पार्क, 3.46 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार; मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Mohan Bhagwat : Gen Z पर आंख मूंदकर भरोसा करूंगा, छात्रों के प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी न बताएं, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, चीन और पाकिस्तान को लेकर क्या कहा

अगला लेख