Daily Horoscope
✕

नीतीश का तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम

Updated: मंगलवार, 11 जुलाई 2017 (19:44 IST)
पटना। भ्रष्टाचार के मामले में कथित रूप से फंसे बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक दल के नेता एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मामला दर्ज किए जाने से हुई राजनीतिक गहमागहमी के बीच मंगलवार को प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा कि वह यादव से जनता को उनके खिलाफ लगे आरोप पर तथ्यपरक जवाब देने की अपेक्षा करती है।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने पार्टी के विधान मंडल दल के सदस्यों, सांसदों, जिलाध्यक्षों और विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद यहां जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भ्रष्टाचार और अपराध पर पार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि जिन पर इस तरह के आरोप लगे हैं वह जनता की अदालत में अपनी बात रखें। पार्टी उम्मीद करती है कि आरोप लगने के बाद वह तथ्यपरक जवाब जनता के साथ ही मीडिया के बीच भी पेश करेंगे।
कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी गठबंधन धर्म का पालन करना अच्छी तरह से जानती है और इस धर्म का पालन करना भी चाहती है। भ्रष्टाचार उन्मूलन के लिए पार्टी हमेशा प्रतिबद्ध रही है। ऐसे में अब यह फैसला जिन पर आरोप लगा है (तेजस्वी) उन्हीं को लेना है। उन्होंने कहा कि जदयू को अपने काम पर विश्वास है। 
 
प्रवक्ता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गए अब तक के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कुमार ने वर्ष 2005 में अपने शपथ ग्रहण के चार घंटे के अंदर ही नवनियुक्त मंत्री जीतन राम मांझी से एक पुराने मामले में इस्तीफा ले लिया था।
 
कुमार ने कहा कि इसी तरह वर्ष 2008 में एक अन्य पुराने मामले में तत्कालीन परिवहन मंत्री रामानंद प्रसाद सिंह से भी इस्तीफा लिया था। वर्ष 2011 में तत्कालीन सहकारिता मंत्री रामधारसिंह, 18 फरवरी 2010 को उत्पाद एवं मद्य निषेद मंत्री जमशेद अशरफ से तथा वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के समय तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री अवधेश कुशवाहा से इस्तीफा ले लिया गया था।
 
प्रवक्ता ने कहा कि उनकी पार्टी राजनीतिक भूमिका में ही नहीं बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में बढ़ रही है। वह भ्रष्टाचार, बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिये काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की एक राष्ट्रीय पहचान बनी है और पार्टी ने कथनी और करनी में कभी भी अंतर नहीं किया है। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख