biodatamaker

नीतीश कुमार का बड़ा बयान, SC/ST आरक्षण के लिए कुर्बानी देने को तैयार, किसी के पास इसे खत्म करने की ताकत नहीं

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (10:22 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरक्षण को लेकर बयान देते हुए कहा है कि देश में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए लागू आरक्षण को खत्म करने की किसी के पास भी ताकत नहीं है। बुधवार को राज्य के गया में पार्टी के एक दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आरक्षण को कोई ताकत खत्म नहीं कर सकती है और इसके लिए वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
 
आरक्षण को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आरक्षण नहीं होगा तो हाशिए पर मौजूद लोग मुख्यधारा में कैसे आएंगे? इस देश में किसी के पास आरक्षण को रद्द करने की शक्ति नहीं है। अगर आवश्यकता हुई तो हम जो भी कर सकते हैं, कुर्बान करेंगे, लेकिन किसी के पास आरक्षण को खत्म करने की शक्ति नहीं है।
  
नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग बगैर सिद्धांतों और निष्ठा के राजनीति में आ जाते हैं और सत्ता हासिल होने पर इसका दुरुपयोग करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये लोग समाज में भ्रम पैदा कर अपने फायदे के लिए टकराव चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक पिछड़े वर्गों का विकास नहीं होगा तो किसी देश का विकास नहीं हो सकता है। 
 
इससे पहले भी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में जदयू के दलित-महादलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा था कि दुनिया की कोई ताकत नहीं जो देश में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के आरक्षण को बदल दे।

Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

MP में निवेश का बड़ा मौका, 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Airtel ने हटाए 4 प्रीपेड प्लान, 299 रुपए वाला रिचार्ज बंद, अब 349 रुपए में मिलेगा विकल्प

FCRA संशोधन विधेयक 2026 संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया, विपक्ष ने किया विरोध, अल्पसंख्यकों और NGOs को निशाना बनाने का लगाया आरोप

होटल में महिला के साथ मिले अधिशासी अभियंता उदय प्रताप, पति की सूचना पर पहुंची लखनऊ पुलिस; मचा हंगामा

इंदौर में 13 अगस्त को निकलेगी विशाल 'राष्ट्रपथ तिरंगा यात्रा', 25 हजार से ज्यादा युवाओं के जुटने का दावा

अगला लेख