biodatamaker

Bihar Politics : नीतीश ने की CM सोरेन से मुलाकात, कहा- एकजुट होकर लड़ेगा विपक्ष...

Updated: बुधवार, 10 मई 2023 (23:45 IST)
Nitish Kumar met Hemant Soren : भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वर्ष 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर 'विपक्षी एकता' के प्रयास में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने झारखंड के अपने समकक्ष हेमंत सोरेन से (Hemant Soren) मुलाकात के बाद बुधवार को कहा कि दोनों नेताओं की बातचीत एकजुट विपक्ष को लेकर केंद्रित रही।

सोरेन से मुलाकात के बाद कुमार ने यहां कहा, हमारी बातचीत एकजुट विपक्ष को लेकर केंद्रित रही। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, इतिहास में बदलाव के केंद्र के प्रयासों का हम विरोध करेंगे। इससे पहले शाम करीब पांच बजे कुमार यहां उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पहुंचे, जहां से वे सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ मुलाकात के लिए रवाना हो गए।

कुमार के यहां पहुंचने पर उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। कुमार और तेजस्वी के साथ राजद के प्रवक्ता मनोज झा भी मौजूद थे। रांची पहुंचने पर राष्ट्रीय जनता दल एवं जदयू के कार्यकर्ताओं तथा नेताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।

गौरतलब है कि नीतीश और हेमंत की इस मुलाकात से पहले इसकी भूमिका तैयार करने के लिए कुछ दिन पहले ही जदयू के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी।

नीतीश विपक्षी एकजुटता के लिए पूरे देश में विपक्षी दलों के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं और इस सिलसिले में मंगलवार को उन्होंने भुवनेश्वर में उड़ीसा के मुख्यमंत्री एवं बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।

इससे पहले नीतीश दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
dited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख