biodatamaker

नरेंद्र मोदी की क्षमताओं पर क्या बोले नीतीश कुमार

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (15:54 IST)
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने ये भी कहा कि नरेंद्र मोदी में देश के लोगों को क्षमता दिखी, इसलिए आज वह देश के प्रधानमंत्री हैं। जिसकी क्षमता को लोग पहचानेंगे, वह देश का प्रधानमंत्री होगा।
 
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आगामी आम चुनाव में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। पटना में आयोजित 'लोक संवाद कार्यक्रम' में पत्रकारों के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा, 'हम इतने मूर्ख नहीं हैं, 2019 के दावेदार हम नहीं हैं।' नीतीश कुमार ने आगे कहा, 'मेरे बारे में व्यक्तिगत आकांक्षा दिखाकर तरह-तरह की बात की जाती है। शरदजी अध्यक्ष नहीं बन सकते थे, हम पार्टी के अध्यक्ष बन गए तो इसे मेरे राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा के तौर पर देखा जाने लगा।'
 
उन्होंने कहा, "मैं 2019 के लिए प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मेरी पार्टी छोटी है। जिसमें क्षमता होगी, वह प्रधानमंत्री होगा। पांच साल पहले किसने सोचा था कि मोदी प्रधानमंत्री होंगे, लेकिन जनता को उनमें क्षमती दिखी और आज वह प्रधानमंत्री हैं। जिसमें क्षमता होगी वह 2019 में आगे आएगा।"
 
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दोबारा राष्ट्रपति बनाए जाने के विषय में पूछे जाने पर जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा, "इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है. यह तो केंद्र सरकार को सोचना है।"
 
लालू पर सफाई : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की संपत्ति मामले में नीतीश कुमार ने दोटूक शब्दो में भाजाप नेता सुशील मोदी को सलाह दी है कि अगर उनके आरोपों में तथ्य है तो वे जांच करा लें। उन्होंने कहा कि लालू यादव की संपत्ति मामले मामले पर सुशील मोदी के आरोपों का लालू प्रसाद यादव जवाब देते रहे हैं। मुझे इस मामले में प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख