Daily Horoscope
✕

नितिन गडकरी का बड़ा बयान, जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश क्या संभालेगा...

Updated: सोमवार, 4 फ़रवरी 2019 (11:57 IST)
भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पहले अपनी घरेलू जिम्मेदारियां पूरी करनी चाहिए। गडकरी ने कहा कि जो घर नहीं संभाल सकता, वह देश नहीं संभाल सकता।


गडकरी भाजपा की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पूर्व कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं कई लोगों से मिला हूं जिन्होंने कहा है कि वे भाजपा और देश के लिए अपना जीवन समर्पित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों से पूछता हूं, आप क्या कर रहे हैं और आपके परिवार में और कौन लोग हैं। वे बताते हैं कि उन्होंने अपनी दुकान बंद कर दी है क्योंकि वह ठीक से नहीं चल रही थी। उनके घर में पत्नी और बच्चे हैं।

गडकरी ने कहा कि मैं उनसे कहता हूं कि पहले वे अपने घर की देखभाल करें, क्योंकि जो अपना घर नहीं संभाल सकता, वह देश नहीं संभाल सकता। ऐसे में पहले अपना घर संभालें। अपने बच्चों और संपत्ति की देखभाल करने के बाद पार्टी और देश के लिए काम करें। (एजेंसियां)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

कश्मीर में गर्मी का टूटा रिकॉर्ड! श्रीनगर-गुलमर्ग समेत कई शहरों में पारा देख वैज्ञानिक हैरान

रात 3 बजे बुलेट पर बैट लेकर निकली पोती, पीट पीटकर ली दादा की जान; वजह सुन पुलिस भी हैरान

Weather Update : मानसून की विदाई के बीच अचानक बदला मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

अगला लेख