biodatamaker

Nirbhaya Case: तिहाड़ जेल के अधिकारी बोले- हमने फांसी की सारी तैयारियां कर ली थीं

Updated: मंगलवार, 3 मार्च 2020 (16:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्याकांड के 4 दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। चारों दोषियों को मंगलवार सुबह फांसी होनी थी हालांकि सोमवार की शाम शहर की एक अदालत ने अगले आदेश तक फांसी पर रोक लगा दी थी।
ALSO READ: निर्भया केस : ये फांसी अगर मिल भी जाए तो क्या है...
सजा को टालते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने कहा कि राष्ट्रपति के समक्ष लंबित दोषी पवन गुप्ता की दया याचिका के निस्तारण तक फांसी नहीं दी जा सकती। न्यायाधीश ने कहा कि किसी भी दोषी के मन में अपने रचयिता से मिलते समय यह शिकायत नहीं होनी चाहिए कि देश की अदालत ने उसे कानूनी उपायों का इस्तेमाल करने की इजाजत देने में निष्पक्ष रूप से काम नहीं किया।
ALSO READ: फिर जारी होगा डेथ वारंट, निर्भया के दोषियों को अब 15 दिन नहीं होगी फांसी
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि चारों दोषियों को फांसी की सजा देने का वक्त मंगलवार सुबह 6 निर्धारित था, इसके लिए हमने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए थे। अब सजा टल गई है और हम अदालत के अगले आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
 
तिहाड़ जेल में बंद 4 दोषियों- मुकेश कुमार सिंह (32), विनोद कुमार शर्मा (26), अक्षय कुमार सिंह (31) और पवन को 3 मार्च को तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी थी।
 
जेल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने रस्सियों को जांच लिया था। जल्लाद को बुला लिया गया था और पुतलों को फांसी देने का अभ्यास किया था। उन्होंने बताया कि मेरठ से बुलाया गया जल्लाद मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी से रवाना हो जाएगा।

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख