dharma sangrah
✕

नीरव मोदी, मेहुल चोकसी के 6500 करोड़ चुकाएगा पीएनबी

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (23:57 IST)
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के निदेशक मंडल ने उसके द्वारा 'हाल में उजागर किए गए फर्जीवाड़े' के मामले में 31 मार्च तक की देनदारियों को निपटाने के लिए सात बैंकों को 6500 करोड़ रुपए के भुगतान की मंजूरी दे दी है। साथ ही इस मामले में भविष्य की देनदारियों के लिए भी बैंक ने भुगतान करने का फैसला किया है।


आभूषण डिजाइनर नीरव मोदी और उसके मामा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने फर्जीवाड़ा कर पीएनबी से अपनी कंपनियों के नाम पर कई लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग हासिल किए और उसकी बिना पर विदेशों में भारतीय कंपनियों से तकरीबन 13 हजार करोड़ रुपए के कर्ज लिए थे।

बैंक ने आज बताया कि उसके निदेशक मंडल ने सभी अंतर-बैंक लेटर ऑफ क्रेडिट और फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट का सम्मान करने का फैसला किया है। उसने बताया कि निदेशक मंडल ने 28 मार्च को हुई बैठक में 31 मार्च या उससे पहले परिपक्व हो रहे लेटर ऑफ क्रेडिट और फॉरेन लेटर ऑफ क्रेडिट की सभी देनदारियों का भुगतान करने की मंजूरी दी है।

बैंक कहा कि इस फैसले से हाल में बैंक द्वारा उजागर किए गए फर्जीवाड़े के मामले में लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग की देनदारियों का निपटान करते हुए सात बैंकों को 6500 करोड़ रुपए का भुगतान करने में मदद मिलेगी। उसने बताया है कि भविष्य में परिपक्व होने वाले लेटर ऑफ अंडरस्टैंडिंग का भी सम्मान किया जाएगा।

बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता ने कहा कि निदेशक मंडल के इस फैसले से मजबूत संदेश गया है कि बैंक अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर है। बैंक ने दावा किया है कि उसका बैलेंसशीट मजबूत है। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख