dharma sangrah
✕

फलों से फैल सकता है निपाह वायरस!

निपाह वायरस से बचना है, तो फलों से रहें दूर

Updated: गुरुवार, 24 मई 2018 (16:20 IST)
केरल के कोझिकोड में चमगादड़ से फैलने वाली घातक निपाह वायरस से कई लोगों की मौत की खबर आने के बाद देशभर में डर का माहौल है। इनसानों में निपाह वायरस का इंफेक्शन एंसेफ्लाइटिस से जुड़ा है, जिसमें दिमाग को नुकसान होता है।

ALSO READ: निपाह वायरस को भी नष्ट करेगा गुणकारी कड़वा चिरायता
5 से 14 दिन तक इसकी चपेट में आने के बाद ये वायरस 3 से 14 दिन तक तेज बुखार और सिरदर्द की वजह बन सकता है। यदि समय पर उपचार न मिले तो 24-48 घंटों में मरीज कोमा में पहुंच सकते हैं ।

ALSO READ: हिमाचल में भी निपाह वायरस का खौफ, चमगादड़ों की मौत से लोगों में दहशत
इंफेक्शन के शुरुआती दौर में सांस लेने में समस्या होती है जबकि कई मरीज़ों में न्यूरोलॉजिकल दिक्कतें भी होती हैं। फिलहाल इस वायरस का इलाज खोजा नहीं जा सका है, इसलिए इसकी रोकथाम के लिए बचाव ही एकमात्र उपाय है।

निपाह वायरस से बचाव के तरीके:
  1. फलों, खासकर केले और खजूर खाने से बचें। पेड़ से गिरे फलों को न खाएं। जब भी बाजार से कोई सब्जी या फल खरीदें, तो उसे अच्छे से गर्म पानी से धोकर खाएं।
  2. निपाह वायरस से पीड़ित लोगों से दूर रहें। यदि मिलना ही पड़े तो बाद में साबुन से अपने हाथों को अच्छे से धोएं।
  3. निपाह वायरस की वजह से जिनकी मौत हुई हो, उनके शव से दूर रहें। अंतिम संस्कार से पहले उनके शरीर को स्नान कराते समय सावधानी बरतें।
  4. खुले में टंगी मटकी वाली ताड़ी का सेवन करने से बचें।
 दक्षिण भारतीय राज्य में फैले इस खतरनाक वायरस से भारतीय सेना भी चिंतित है। सेना ने अपने सभी अधिकारियों और सैनिकों को सलाह दी है कि इस वायरस से बचने के लिए चमगादड़ और सुअरों से दूरी बनाकर रखें और संक्रमित इलाकों में पेड़ो से गिरे फलों का सेवन न करें।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख