dharma sangrah
✕

टेरर फंडिंग मामला, एनआईए ने कश्मीर में 12 जगहों पर छापा मारा

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (10:27 IST)
नई दिल्ली/श्रीनगर। एनआईए ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े अलगाववादियों और अन्य के खिलाफ मुकदमे के संबंध में जम्मू-कश्मीर में आज करीब एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की।
 
केन्द्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर, बारामुला और हंदवाड़ा में करीब 12 जगहों पर छापेमारी चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच में दायरे में आए लोगों के साथ कथित रुप से जुड़े स्थानों पर ही छापेमारी की जा रही है।
 
आतंकवाद के कथित वित्त पोषण और कश्मीर घाटी में अशांति को बढ़ावा देने संबंधी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में 24 जुलाई को एनआईए ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
 
एनआईए का आरोप है कि इस धन का प्रयोग जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों और अलगावादियों के वित्त पोषण के लिए किया जा रहा है।
 
एजेंसी का दावा है कि आरोपी देश के खिलाफ युद्ध छेड़ रहे हैं और गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधी) कानून के तहत यह दंडनीय है। जांच एजेंसी का आरोप है कि आरोपी कथित रूप से भारत-विरोधी प्रदर्शनों और बंद के माध्यम से अशांति फैला रहे हैं। (भाषा)
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख