Daily Horoscope
✕

NIA का बड़ा खुलासा, भारत में हमले की साजिश रच रहे थे आतंकी

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (00:23 IST)
नागापट्टिनम। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने तमिलनाडु के चेन्नई और नागापट्टिनम में शनिवार को 3 संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारकर इस्लामिक स्टेट से प्रेरित आतंकवादी संगठन का पर्दाफाश किया है, जो देश में आतंकवादी हमलों की साजिश रच रहा था।
 
एनआईए ने बताया कि यह संगठन देश में इस्लामिक राज्य की स्थापना के मंसूबे रखता है। एजेंसी की ओर से 3 संदिग्धों और अन्य के खिलाफ 7 जुलाई को दर्ज किए गए मामले के मुताबिक एनआईए ने संदिग्धों के चेन्नई और नागापट्टिनम जिला स्थित ठिकानों पर छापे मारे।
 
आरोपी सैयद मोहम्मद बुखारी, हसन अली और मोहम्मद यूसुफुद्दीन और उसके सहयोगियों ने अंसारुल्ला नामक आतंकवादी संगठन बना रखा है जिसका मकसद देश में इस्लामिक शासन की स्थापना करना है।
 
बताया जाता है कि संगठन ने देश-विदेश से बड़े पैमाने पर फंड जुटाया है। पूरे देश और उससे बाहर भी कई लोग इस संगठन से जुड़े हैं, जो भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की साजिश रच रहे थे। एनआईए ने सैयद बुखारी के चेन्नई स्थित घर और दफ्तर में छापे मारे। इसके अलावा नागापट्टिनम जिले में हसन अली और मोहम्मद यूसुफुद्दीन के घर पर छापे मारे गए।
 
तीनों संदिग्धों से फिलहाल एनआईए पूछताछ कर रही है और इन्हें जल्द ही गिरफ्तार भी किया जा सकता है। एनआईए के छापों में 9 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड्स, 7 मेमोरी कार्ड्स, 3 लैपटॉप, 5 हार्ड डिस्क, 6 पेन ड्राइव, 2 टैबलेट और 3 सीडी और डीवीडी बरामद हुई हैं। इसके अलावा तमाम मैग्जीन्स, बैनर्स, नोटिस, पोस्टर्स और किताबें भी बरामद की गई हैं। (वार्ता)
 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

अगला लेख