Hanuman Chalisa
✕

सम-विषम पर केजरीवाल सरकार को झटका, लग सकती है रोक

Updated: शुक्रवार, 10 नवंबर 2017 (14:41 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को झटका देते हुए सम-विषम योजना पर शर्त लगा दी है।  
 
एनजीटी ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि आपने पिछले एक साल में कुछ भी नहीं किया। वह गारंटी दे कि इससे नुकसान नहीं होगा। एनजीटी ने सवाल उठाया कि आपके पास तो पर्याप्त सीएनजी बसें भी नहीं है। 
 
उल्लेखनीय है कि जानलेवा प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सरकार ने दिल्ली में सोमवार से शुक्रवार तक सम-विषम योजना लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत एक दिन सम संख्या वाले वाहन सड़कों पर दौड़ेंगे तो अगले दिन विषम संख्या वाले वाहन।
 
2016 में भी दिल्ली में दो बार एक से 15 जनवरी तक और फिर 15 से 30 अप्रैल तक यह योजना लागू की गई थी। इस बार भी इसकी शर्ते पूर्ववत रहेंगी। सीएनजी वाहनों को इससे छूट दी गई है। इन वाहनों पर स्टीकर लगवाने होंगे।
 
Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

LIVE: पीएम मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

यमुना में मरी मछलियां मिलने पर दिल्ली में सियासी संग्राम: प्रवेश वर्मा के आरोप पर सौरभ भारद्वाज का पलटवार

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज: दुनिया भर में आउटलुक, टीम्स और कोपायलट सेवाएं ठप, लाखों यूजर्स परेशान

छठ महापर्व की शुरुआत से दिल्ली के AQI और एनवीडिया सीईओ के इस्तीफे तक, जानिए 13 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

अगला लेख