Daily Horoscope
✕

6000 एनजीओ को कारण बताओ नोटिस

Updated: मंगलवार, 1 अगस्त 2017 (19:42 IST)
नई दिल्‍ली। सरकार ने बताया कि पिछले कुछ वित्तीय वर्षों में वार्षिक रिटर्न फाइल नहीं करने को लेकर करीब 6000 गैर सरकारी संगठनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा, वित्तीय वर्ष 2010-11 से लेकर 2015-16 के दौरान वार्षिक रिटर्न दायर नहीं करने को लेकर करीब 6000 एनजीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
 
रिजिजू ने कहा कि एफसीआरए-2010 और इसके बाद बनाए गए नियमों के अनुसार, इस कानून के तहत विदेश से अनुदान हासिल करने वाले हर व्यक्ति को आय और खर्च के स्टेटमेंट, रसीद एवं भुगतान खाते एवं बैलेंस शीट की स्कैन प्रति के साथ एक हस्ताक्षरित अथवा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित रिपोर्ट ऑनलाइन सौंपनी होती है।
 
मंत्री ने यह भी कहा कि विदेशी अनुदान हासिल करने एवं उसके उपयोग का विवरण गैर सरकारी संगठनों द्वारा वार्षिक रिटर्न के जरिए दिया जाता है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख