manglik dosh calculator
✕

बड़ी खबर, अब गाड़ी में भी कर सकते हैं फोन का इस्तेमाल, जानिए क्या है नए नियम...

Updated: मंगलवार, 29 सितम्बर 2020 (09:02 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय ने हाल ही में सेंट्रल मोटर वीइकल रूल्स 1989 को अपडेट करते हुए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें वाहन चालकों की परेशानियों को दूर करने के लिए कुछ उद्देश्यों के लिए फोन के इस्तेमाल की इजाजत दे दी गई है।
 
नए नियम मोटर वीइकल (ड्राइविंग) रेग्युलेशन 2017 में संशोधन के जरिए जोड़े गए हैं। नए नियमों के अनुसार, नेविगेशन उद्देश्य से चालक हाथ में फोन रख सकता है। हालांकि, चालक को यह सुनिश्चत करना होगा कि डिवाइस पकड़ने की वजह से उसे या सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों को कोई असुविधा ना हो। 
 
यातायात पुलिस द्वारा रोके जाने पर दस्तावेजों को दिखाने के लिए कार के अंदर फोन का उपयोग किया जा सकता है। ऐसे डॉक्युमेंट जिन्हें किसी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सत्यापित किया गया हो, फिजिकल डॉक्युमेंट की जगह प्रस्तुत किए जा सकते हैं।
 
हाल में उठाए गए कदम से चालकों के साथ ही कानून अनुपालन कराने वाले अधिकारियों को भी सहूलियत होगी। बेशक इन डॉक्युमेंट्स को सत्यापित कराने की आवश्यकता होगी और सरकारी पोर्टल जैसे डिजि लॉकर और एम-परिवहन के जरिए प्रस्तुत किए जा सकते हैं। 
 
यदि ड्राइविंग लाइसेंस वापस ले लिया गया हो या अयोग्य घोषित कर दिया गया हो, तो ब्योरा पोर्टल पर उपलब्ध होगा और यहां इसकी जांच की जा सकती है। कार डॉक्युमेंट्स से संबंधित और सभी डेटा को भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से स्टोर और मॉनिटर किया जा सकता है। 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

SIR में वोटर लिस्ट से कट गया नाम? CJP ने प्रभावित मतदाताओं के लिए जारी किया विशेष फॉर्म

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

Top News 14 November: छठ का खरना, असम में भीषण सड़क हादसा, अमेरिका में थमी उड़ानें और माइक्रोसॉफ्ट की माफी

अमेरिका में तकनीकी खराबी से घंटों ठप रहा हवाई यातायात, FAA ने लगाया 'ग्राउंड स्टॉप', हजारों यात्री परेशान

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

अगला लेख