dharma sangrah
✕

आया नया एप, रेलयात्रियों को मिलेगी यह सुविधा...

Updated: रविवार, 15 अप्रैल 2018 (13:43 IST)
नई दिल्ली। अगर आप रेलवे से संबंधित कोई शिकायत दर्ज कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपके पास ट्विटर, फेसबुक, हेल्पलाइन या शिकायत रजिस्टर आदि की सुविधा है। लेकिन अब रेलवे इससे आगे एक कदम बढ़ा रहा है। 
 
रेलवे इस महीने के आखिरी में 'मदद' (मोबाइल एप्लीकेशन फॉर डिजायर्ड असिस्टेन्स ड्यूरिंग ट्रैवल) के नाम से एक मोबाइल एप्लीकेशन लाने जा रहा है जिसके जरिए यात्री खाने की गुणवत्ता या गंदे शौचालय या किसी अन्य मुद्दे पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इस एप के जरिए वे आपात सेवाओं के लिए भी आग्रह कर सकेंगे। 
 
एप के जरिए संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारियों तक सीधे शिकायत पहुंच जाएंगी और ऑनलाइन कार्रवाई हो सकेगी। इस तरह से शिकायतों का पंजीकरण और निवारण की पूरी प्रक्रिया तेजी से हो सकेगी। 
 
यात्री अपनी शिकायतों की यथा स्थिति और मामले में की गई कोई भी कार्रवाई की जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। प्रस्तावित एप से रेलवे के सभी यात्रियों की शिकायतें और निवारण तंत्र एक मंच पर आ जाएंगे।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक हमारे पास 14 माध्यम है जिसके जरिए यात्री अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सबका जवाब देने का अपना समय है और साथ ही जवाब का मानक भी अलग है। कभी कोई सक्रिय रहता है, कभी नहीं रहता है। हम एक पारदर्शी, मानकीकृत शिकायत निवारण प्रक्रिया चाहते हैं। यह एप इस महीना शुरू हो सकता है। 
 
यात्री अपनी शिकायतें पीएनआर टाइप कर दर्ज कर सकते हैं। पंजीकरण के समय एसएमएस के जरिए उन्हें एक शिकायत आईडी मिलेगा। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में व्यक्तिगत एसएमएस के जरिए जानकारी दी जाएगी। 
 
अधिकारी ने बताया कि इस एप में महीने में मिलने वाली कुल शिकायतों और भारतीय रेलवे द्वारा उनके निवारण के बारे में भी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि हम अन्य मंचों पर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करेंगे। हम इस एकीकृत व्यवस्था का उपयोग करना चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख