suvichar
✕

वॉट्सऐप में आया नया फीचर, जानिए क्या होगा यूजर्स को फायदा...

यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया जा रहा है जो कि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। नए फीचर के बाद यदि कुछ यूजर्स कॉल्स नहीं उठाते हैं या किसी भी कारण उनसे कॉल मिस हो जाती है तो बाद में वह ऑनगोइंग कॉ

Updated: सोमवार, 8 नवंबर 2021 (00:04 IST)
यूजर्स की सहूलियत के लिए व्हाट्सऐप (WhatsApp) प्लेटफॉर्म ने एक नया फीचर शामिल किया है। दरअसल, इस नए फीचर की मदद से यूजर्स ऑनगोइंग ग्रुप कॉल्स में आसानी से जुड़ सकेंगे। पहले यूजर्स को कॉल में मौजूद किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ती थी।
 
इस फीचर की मांग व्हाट्सऐप यूजर्स द्वारा काफी लंबे समय से की जा रही थी। इस फीचर से कई लोगों को सुविधा होगी। इससे पहले यूजर्स ग्रुप वीडियो या ऑडियो कॉल मिस कर देते थे तो वे उस ग्रुप कॉल में खुद शामिल नहीं हो पाते थे। इसके लिए उन्हें कॉलज में मौजूद किसी दूसरे व्यक्ति की मदद लेनी पड़ती थी।
 
नए फीचर की मदद से यूजर्स ग्रुप में चल रही ऑनगोइंग कॉल्स में शामिल हो सकेंगे। व्हाट्सऐप के मुताबिक यूजर्स व्हाट्सऐप ग्रुप में चल रही कॉल में डायरेक्ट शामिल हो सकेंगे। नए अपडेट के बाद अब उपयोगकर्ताओं को ग्रुप आइकॉन के पास डेडिकेटेड बटन नजर आएगा।
 
किसके लिए उपयोगी : यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी बताया जा रहा है जो कि वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं। नए फीचर के बाद यदि कुछ यूजर्स कॉल्स नहीं उठाते हैं या किसी भी कारण उनसे कॉल मिस हो जाती है तो बाद में वह ऑनगोइंग कॉल में शामिल हो पाएंगे। 

किस तरह काम करेगा नया फीचर : व्यस्त होने की वजह से यदि यूजर्स कॉल अटेंड नहीं कर पाते हैं तो joinable calls feature की मदद से वे कॉल जॉइन कर सकेंगे। यदि कॉल मिस हो जाती है यूजर इग्नोर पर क्लिक कर कॉल टैब के माध्यम से कॉल ज्वाइन कर सकते हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख