ganesh chaturthi

उत्तराखंड का पुलिस दल काठमांडू रवाना

Updated: मंगलवार, 28 अप्रैल 2015 (17:49 IST)
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के डीआई जीजीएस मर्तोलिया सहित 6 सदस्यों का एक दल राहत कार्यों के ‍लिए काठमांडू के लिए रवाना हुआ है।
गौरतलब है कि केदारनाथ में आई भयानक आपदा के बाद मर्तोलिया के नेतृत्व में पुलिस दल में बेहतरीन कार्य किया था। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नेपाल में आई त्रासदी से निपटने के लिए मदद हेतु अधिकारियों को रणनीति बनाने का निर्देश दिया। डाम कोठी गेस्ट हाउस में अखाड़ों, संतों, शांतिकुंज, भारत माता मंदिर, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, व्यापार मंडल इत्यादि के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए अपील की कि नेपालवासियों की हर प्रकार से मदद की जाए। राहत सामग्री अनाज, कपड़ा, दवाएं, नकद धनराशि से मदद की जाएगी।
 
जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद नोडल अधिकारी के माध्यम से समन्वय कर राहत सामग्री को एकत्र कर इसे नेपाल भूकंप पीड़ितों को भेजा जाए। नकद धनराशि चेक के माध्यम से ली जाएगी। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल हमारा पड़ोसी देश है और इसके साथ हमारा आध्यात्मिक, धार्मिक व भाईचारे का रिश्ता है। इसलिए इस कठिन परिस्थिति में नेपाल की मदद करना हमारा नैतिक दायित्व है। मुख्य सचिव एन. रविशंकर ने कहा कि हमारा प्राथमिक लक्ष्य तात्कालिक राहत पहुंचाना है। इसके पश्चात पुनर्निर्माण कार्य में मदद दी जाएगी। सिडकुल एसोसिएशन के हरेन्द्र गर्ग, अरुण  सारस्वत ने कहा कि उद्योग जगत इसमें हरसंभव सहयोग करेगा।
 
व्यापार मंडल के कैलाश केशवानी ने कहा कि शीघ्र व्यापारियों की बैठक में मदद का प्रस्ताव लाया जाएगा। भारत माता मंदिर के आईडी त्रिवेदी ने संस्था की ओर से एक लाख रुपए का चैक दिया। शांतिकुंज व परमार्थ निकेतन के प्रतिनिधि ने जानकारी दी कि तात्कालिक राहत सामग्री भेज दी गई है, इसके अतिरिक्त शेष समन्वय कर भेजी जाएगी।
 
बैठक में स्वामी रवीन्‍द्र पुरी महाराज, हरिचेतनानन्द महाराज, रामानंदपुरी महाराज, मोहनदास महाराज, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मंडी परिषद अध्यक्ष संजय चोपड़ा, अमरीश कुमार, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल, मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन, सीडीओ रंजना, एडीएम जेएस नागन्याल, एसपी सिटी सुरजीतसिंह पंवार आदि उपस्थित थे। 
 
लेखक के बारे में
ललित भट्‌ट
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस