dharma sangrah
✕

NEET UG Case : छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

Updated: शुक्रवार, 28 जून 2024 (22:26 IST)
NEET UG exam controversy : राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) स्नातक और स्नातकोत्तर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) में अनियमितताओं के खिलाफ विद्यार्थियों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं।
 
वाम समर्थित छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (आईसा) और दिल्ली विश्वविद्यालय के क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) सहित विभिन्न समूह जंतर मंतर पर एकत्र हुए और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया। ‘इंडिया अंगेस्ट एनटीए’ के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे सहित विभिन्न मांग कर रहे हैं।
 
प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज : कांग्रेस की युवा इकाई आईवाईसी सहित विभिन्न विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया था और वहां से प्राप्त तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। एक अन्य प्रदर्शन में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता ओखला स्थित एनटीए के मुख्यालय में दाखिल हो गए और एजेंसी के कार्यालय के प्रवेश द्वारा पर ताला जड़ दिया।
पुलिस ने एनटीए कार्यालय पर हंगामा करने के मामले में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-186 (सरकारी अधिकारी को उसका कर्तव्य पालन करने से रोकने), 353 (लोकसेवक पर हमला), 452 (जबरन प्रवेश करने), 342/34 (अवैध रूप से बंधक बनाने) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
 
करीब 60 छात्रों को हिरासत में लिया : पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आईएस और केवाईएस के कार्यकर्ताओं सहित करीब 60 छात्रों को हिरासत में लिया। छात्रों ने बुधवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था और शाम पांच बजे के बाद उन्हें प्रदर्शन स्थल से हटने पर मजबूर होना पड़ा। पूरी रात धरना देने की कोशिश करने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया और अलग-अलग पुलिस थानों में ले जाया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

फरीदाबाद में पार्किंग और कुत्ते को टहलाने के विवाद में टेक महिंद्रा के एशिया हेड की गोली मारकर हत्या

Weather Update : दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, तमिलनाडु-केरल में बरसेंगे बदरा; उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

अगला लेख