Daily Horoscope
✕

केंद्र में राजग में शामिल होगी जेडीयू : त्यागी

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (17:51 IST)
नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के महासचिव केसी त्यागी ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होगी। त्यागी ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा कि जद (यू) की 19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राजग में शामिल होने का औपचारिक निर्णय ले लिया जाएगा।
 
बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए के केंद्र से विशेष पैकेज मिलने की खबरों पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना वादा निभाया है। गौरतलब है कि कुमार बिहार के लिए केंद्र से विशेष पैकेज की मांग काफी अरसे से करते आ रहे हैं।
 
बिहार में कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ 27 जुलाई को सरकार बनाई है। इसे लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव और कई अन्य नेता नाराज चल रहे हैं। जद (यू) ने बड़ी संख्या में असंतुष्ट नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
 
कुमार पिछले सप्ताह नए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण के दौरान दिल्ली आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री की मुलाकात भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हुई थी। शाह ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा था कि कुमार को राजग में शामिल होने का न्योता दिया है। (वार्ता)
Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

राजस्थान में हार के बाद MP BJP अलर्ट, 230 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी 'सेवा दूत'; 2028 चुनाव से पहले टटोलेगी नब्ज

UP Election 2027 : अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, बेरोजगारों को हर महीने ₹5,000, 5 साल में 25 लाख सरकारी नौकरियां, सपा ने जारी किया मैनिफेस्टो

जीतू पटवारी का ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल, अतिथि शिक्षक सड़क पर क्यों हैं?

Electric Scooters : VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

अगला लेख