Hanuman Chalisa

NCB के झोनल डायरेक्टर की जासूसी मामले में जांच शुरू, क्या हैं समीर वानखेड़े के आरोप

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (17:55 IST)
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की जासूसी के मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वानखेड़े ने आरोप लगाए थे कि उनकी जासूसी की जा रही है। 
 
आर्यन ड्रग्स केस मामला सामने आने के बाद से समीर वानखेड़े सुर्खियों में हैं। समीर ने शिकायत में आरोप लगाया था कि 2 लोगों द्वारा उनका पीछा किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए दोनों व्यक्ति ओशिवारा पुलिस थाने में कार्यरत हैं। इनमें से एक का नाम विनोद माने है।
 
मीडिया इन पुलिसकर्मियों के फोटो आने के बाद वरिेष्ठ अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। दोनों से उनकी लोकेशन और फोटो के बारे में पूछताछ की गई। कांस्टेबल ने उनके वरिष्ठ अधिकारी को बताया कि उन्हें याद नहीं कि यह फोटो कब का है और उन्हें यह भी याद नहीं है कि वे लोग वहां क्यों गए थे।
 
जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी ने पूछताछ के दौरान बताया कि पुलिस अक्सर यहां-वहां जाकर अपने क्षेत्र में लोगों से मिलती है। इसका मतलब यह नहीं कि किसी की जासूसी की जा रही है। 
 
उल्लेखनीय है कि समीर वानखेड़े ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया था कि कुछ पुलिसकर्मी उनका और उनके अधिकारियों का पीछा कर रहे हैं। सादे कपड़ों में उनकी निगरानी की जा रही है। दरअसल, रेव पार्टी का भंडाफोड़ करने के बाद वानखेड़े और उनकी टीम सुर्खियों में है।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

जापान के साथ यूपी की दोस्ती को मिलेगी नई उड़ान, लखनऊ में उद्योग से कृषि तक बनेगी बड़ी साझेदारी की रणनीति

OBC बेटियों की शादी में योगी सरकार का बड़ा सहारा, 30 हजार से ज्यादा परिवारों को मिला ₹60.93 करोड़ का अनुदान

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, 5 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, जानें कौन-कौन शामिल

अगला लेख