sawan somwar

समीर वानखेड़े पर आरोप लगाने वाले प्रभाकर सैल को NCB का समन, पूछताछ के लिए बुलाया

Updated: बुधवार, 27 अक्टूबर 2021 (00:46 IST)
मुंबई। ड्रग्स केस में एनसीबी ने गवाह और केपी गोसावी के बॉडीगार्ड प्रभाकर सैल को आज पूछताछ के लिए बुलाया है। इस केस को एक नया मोड़ देते हुए रविवार को स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल ने दावा किया था कि NCB के एक अधिकारी और फरार गवाह केपी गोसावी सहित कुछ अन्य लोगों ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के गिरफ्तार बेटे आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपए की मांग की थी।
 
सैल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर आर्यन खान मामले में शाहरुख खान से पैसे लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। प्रभाकर सैल से एनसीबी के अधिकारी पैसों की उगाही को लेकर पूछताछ करेंगे। समीर वानखेड़े पर लगे वसूली के आरोपों की जांच के सिलसिले में कल विजिलेंस की टीम मुंबई जाएगी। मुंबई में विजिलेंस की टीम समीर वानखेड़े के साथ-साथ एजेंसी के अन्य अधिकारियों से भी सवाल-जवाब करेगी। विजिलेंस चीफ ज्ञानेश्वरसिंह टीम के साथ होंगे और कल से ही टीम जांच शुरू कर देगी।
 
आरोप पर कायम : प्रभाकर सैल ने मंगलवार को कहा कि वे एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य के खिलाफ उगाही के अपने आरोप पर कायम हैं। सैल ने कहा कि उन्हें किसी ने 'सिखाया-पढ़ाया' नहीं है। वानखेड़े ने इस आरोप का खंडन किया है। सैल ने मोबाइल फोन पर चैट के कुछ चित्र दिखाए जिनमें मामले में एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी केपी गोसावी ने कथित तौर पर उनसे हाजी अली से धन की उगाही करने को कहा। सैल ने कहा कि मैंने सब कुछ क्रमबद्ध तरीके से बताया और कुछ भी मनगढ़ंत नहीं है। कोई मुझे इस मुद्दे पर बोलने के लिए नहीं कह रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि किसी नेता से मेरे संबंध नहीं हैं। मैं 40 साल का हूं और मेरे विरुद्ध एक भी मामला दर्ज नहीं है। सैल ने उन आरोपों का खंडन किया जिसमें कहा जा रहा था कि उन्हें आरोप लगाने के लिए कोई लाभ दिया जाएगा। सैल ने मुंबई पुलिस को एक आवेदन भी सौंपा है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने 25 करोड़ रुपए देने के लिए किसी सैम डिसूजा से बात की। उन्होंने कहा कि इसमें से आठ करोड़ रुपए समीर वानखेड़े को दिए जाने थे।

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख