dharma sangrah
✕

दुश्मनों पर भारी पड़ेगा NSG का 'गांडीव', कमांडो बल ने शुरू किया आतंक निरोधक सशस्त्र अभ्यास

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (20:34 IST)
नई दिल्ली। आतंकवाद रोधी बल ‘राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड’ (NSG) उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के विभिन्न शहरों तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक साथ कमांडो अभ्यास कर रहा है। एनएसजी,विमान अपहरण और बंधक बनाए जाने जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर यह अभ्यास कर रही है।
 
सप्ताह भर चलने वाले इस अभ्यास के तीसरे वार्षिक संस्करण को ‘गांडीव’ नाम दिया गया है और उक्त स्थानों पर 22 अगस्त को इसकी शुरुआत की गई है। एनएसजी का यह कमांडो अभ्यास 28 अगस्त तक चलेगा। ‘गांडीव’ महाभारत में अर्जुन के धनुष का नाम था।
 
इस अभ्यास में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के विभन्न शहरों के उन स्थानों को शामिल किया गया है जो आतंकी घटनाओं के संभावित लक्ष्य हो सकते हैं। इसमें 30-35 ऐसे स्थानों को चुना गया है।
 
गुजरात में अहमदाबाद और गांधीनगर में सशस्त्र कमांडो यह अभ्यास करेंगे। बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य एजेंसियों और विदेशी प्रतिनिधि इन अभ्यासों को देखेंगे। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख