Hanuman Chalisa
✕

मोदी के सपनों के लिए नहीं आम जनता के सपनों के लिए लड़ रहा हूं : उद्धव ठाकरे

Updated: सोमवार, 23 जुलाई 2018 (10:35 IST)
नई दिल्ली। भाजपा और शिवसेना में तनातनी थमती दिखाई नहीं दे रही है। शिवसेना के मुख-पत्र सामना में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का इंटरव्यू छपा है। इस इंटरव्यू में उद्धव ने भाजपा और मोदी को निशाने पर निशाना साधा है।


उद्धव ने कहा कि मैं मोदी के सपनों के लिए नहीं आम जनता के सपनों के लिए लड़ रहा हूं। एक और सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी एक के मित्र नहीं बल्कि भारतीय जनता के मित्र हैं। इशारों-इशारों में उद्धव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि शिकार तो मैं ही करूंगा, लेकिन इसके लिए मुझे न तो किसी दूसरे के कंधे की ज़रूरत होगी और न ही बंदूक की।

अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना ने मोदी सरकार का साथ नहीं दिया था। शिवसेना मतदान के दौरान ग़ैर हाज़िर रही थी। इसके बाद भाजपा में अपने इस सहयोगी को लेकर काफ़ी गुस्सा है। शिवसेना के सांसद अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान भी सदन से ग़ैरहाज़िर रहे।
माना जा रहा है कि अगले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ सकती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में इसके लिए तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता 2019 में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी करें। शिवसेना पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौन हैं वो जज, जिन्होंने अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को दी क्लीन चिट?

क्यों हिंसक हुआ अरुणाचल में बिजली परियोजना का विरोध?

अगला लेख