Hanuman Chalisa

संवाद से ही निकलेगा आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन का हल : मोदी

Updated: शनिवार, 5 अगस्त 2017 (18:19 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व समुदाय का आह्वान करते हुए कहा है कि आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन से लेकर तमाम तरह की वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए संवाद और विमर्श ही एकमात्र रास्ता है।
       
विवेकानंद केन्द्र द्वारा शनिवार को म्यांमार के यांगून में आयोजित संघर्षों से बचाव और पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए वैश्विक पहल 'संवाद' के दूसरे संस्करण को दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ऐसे समय में जबकि एक-दूसरे पर निर्भर 21वीं सदी की दुनिया आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खतरों समेत कई तरह की वैश्विक चुनौतियों से जूझ रही है, मुझे पूरा विश्वास है कि इन सबका समाधान एशिया की सदियों पुरानी परंपरा 'संवाद' और 'विमर्श' के जरिए ही निकलेगा। 
 
उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों के बीच संघर्षों का बीज बोने वाले और समुदायों को बांटने वाले पूर्वाग्रहों एवं धार्मिक रुढ़ियों की गहरी जड़ों को काटने का एक मात्र मार्ग संवाद ही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उस प्राचीन भारतीय परंपरा की देन है जो जटिल मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत में विश्वास रखती है। 
 
इस संदर्भ में उन्होंने भगवान राम, श्री कृष्ण, भगवान बुद्ध और भक्त प्रह्लाद जैसी भारतीय पौराणिक हस्तियों का उदाहरण पेश करते हुए कहा कि इनमें से हर किसी के कार्यों का मुख्य उद्देश्य धर्म की मूल बातों को संरक्षित करना था। यह धर्म ही है जिसने प्राचीनकाल से लेकर आधुनिककाल तक भारतीयों का अस्तित्व बचाए रखा है।  
        
उन्होंने सौहार्दपूर्ण पर्यावरण जागरुकता का आह्वान करते हुए कहा कि हर किसी को प्रकृति का ख्याल रखना चाहिए और उसके दोहन से बचना चाहिए। उन्होंनें कहा कि अगर लोग प्रकृति का ख्याल नहीं रखेंगे तो उसका नतीजा जलवायु परिवर्तन के रूप में सामने आएगा। इसलिए मानवों का प्रकृति से जुड़ना और उसका ख्याल रखना जरुरी है। प्रकृति को सिर्फ दोहन का साधन मात्र नहीं माना जाना चाहिए। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख