kundali milan
✕

'मन की बात' कार्यक्रम राहुल गांधी से प्रेरित : रीता बहुगुणा

Updated: रविवार, 24 मई 2015 (18:04 IST)
जयपुर। कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रेडियो पर  प्रसारित कार्यक्रम ‘मन की बात’ राहुल गांधी द्वारा 2004 में युवाओं के साथ शुरू किए गए संवाद से प्रेरित  है।
रीता ने कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने 2004 में युवाओं के साथ अपना  संवाद शुरू किया था जिसमें उन्होंने स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अपना संवाद स्थापित किया  था। नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राहुल गांधी की उस पहल से ही प्रेरित है।
 
उन्होंने कहा कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने संवाद के लिए ऐसा कुछ नहीं किया तथा  इस कार्यक्रम का कोई सकारात्मक परिणाम देखने को नहीं मिला है और कार्यक्रम लोगों को प्रभावित करने  में नाकाम रहा है, क्योंकि अब लोग समझ गए हैं कि सरकार ने उन्हें धोखा दिया है।
 
सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल और शिक्षा के स्तर पर बोलते हुए रीता ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा  के ढांचे के साथ खिलवाड़ कर रही है।
 
उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा के स्तर को मजबूत करने की बजाय मानव संसाधन  विकास मंत्री स्मृति ईरानी अपना ज्यादा समय और ताकत प्रतिष्ठित संस्थानों को कमजोर करने में, मशहूर  शिक्षाविदों को अपनानित करने में और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों को उच्च पदों पर  बिठाने में लगा रही है।
 
रीता ने कहा कि मोदी सरकार में सभी मशहूर शिक्षण संस्थाओं के महत्वपूर्ण पदों को संघ परिवार के  विश्वासपात्रों द्वारा भरा जा रहा है। यह दुर्भाग्य की बात है कि मानव संसाधन मंत्री की जो शिक्षा है, वही  संदेह के घेरे में है। (भाषा) 
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?