Hanuman Chalisa
✕

नोट छापने के लिए स्वदेशी कागज-स्याही इस्तेमाल हो : मोदी

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (17:46 IST)
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इच्छा है कि करेंसी नोटों को छापने में रिजर्व बैंक देश में तैयार कागज और स्याही का इस्तेमाल करे और ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के हिस्से के तौर पर इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक तिथि निश्चित करे।

यहां रिजर्व बैंक की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर उन्होंने कहा कि आज हम आरबीआई की 80वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। क्या हम कोई ऐसी तिथि तय नहीं कर सकते कि जो भी नोट देश में छापे जा रहे हैं उसमें भारतीय कागज और स्याही का इस्तेमाल हो। यह विडंबना है कि जिन महात्मा गांधी ने स्वदेशी के लिए लड़ाई लड़ी, उनकी फोटो आयातित कागज पर छपती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया की शुरुआत यहां से होनी चाहिए। मेरा विश्वास है कि हम यह कर सकते हैं। बाद में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एसएस मूंदड़ा ने कहा कि करेंसी नोट का कागज तैयार करने वाले कारखाने पर काम अंतिम चरण में है और जल्द ही देश में देश के भीतर तैयार कागज पर छपे नोट प्रसारित होंगे।

मूंदड़ा ने कहा कि कारखाने का निर्माण अंतिम चरण में है और हमें पूरा विश्वास है कि अगले कुछ महीनों में रिजर्व बैंक नोट तैयार करना शुरू कर देगा।

रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक भारत हर साल 2,000 करोड़ करेंसी नोट छापता है और इसकी 40 प्रतिशत लागत कागज और स्याही के आयात में जाती है। केंद्रीय बैंक जर्मनी, जापान और ब्रिटेन जैसे देशों से कागज का आयात करता है। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन