dharma sangrah
✕

राष्ट्रपति ने की प्रधानमंत्री मोदी की तुलना पंडित नेहरू से, बोले...

Updated: शनिवार, 27 मई 2017 (00:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी बात बेहतरीन ढंग से कहने में दक्ष लोगों में शामिल हैं तथा उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई  दिशा दी है। राजग सरकार के तीन साल पूरा होने पर एक पुस्तक लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने विभिन्न पहल की हैं तथा उनके कुछ निर्णय युग प्रवर्तक हैं।
 
मुखर्जी ने कहा, निस्संदेह समसामायिक काल में प्रधानमंत्री अपनी बात बेहतरीन ढंग से कहने वालों में से एक हैं तथा संभवत: उनकी तुलना उल्लेखनीय प्रधानमंत्रियों जैसे पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं इंदिरा गांधी से की जा सकती है जो सरकार के संसदीय स्वरूप तथा विशेषतौर पर पंथनिरपेक्ष संवाद को स्वीकार करते हुए अपने सिद्धांतों एवं अपने विचारों को बेहतरीन ढंग से रख पाते थे। 
 
उन्होंने कहा कि अच्छी तरह से संवाद करने की क्षमता के बिना किसी व्यक्ति से लाखों लोगों का नेतृत्व करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। सरकार के बारे में चर्चा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि विभिन्न दिशाओं में कई प्रमुख विकास पहल की गई हैं।
 
मुखर्जी ने कहा, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने निस्संदेह एक नई  दिश दी है। उन्होंने जो विभिन्न पहल की है उससे भारत के आगे की ओर बढ़ने का निश्चित संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी के कुछ निर्णय निस्संदेह युग प्रवर्तक हैं। (भाषा)
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख