Hanuman Chalisa
✕

पीएम ने की न्यायपालिका की सराहना, कहा- कोरोना काल में भी किया उत्तम कार्य

Updated: शनिवार, 6 फ़रवरी 2021 (13:19 IST)
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश की न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि उसने लोगों के अधिकार की रक्षा करने, निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने और उन हालात में अपने कर्तव्य का निष्ठा से निर्वहन किया, जब राष्ट्रहितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी।
ALSO READ: मोदी सरकार की ट्‍विटर को चेतावनी, 'किसान जनसंहार' हैशटैग हटाने के निर्देश
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोनावायरस वैश्विक महामारी के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दुनिया में सर्वाधिक संख्या में सुनवाई की। मोदी ने गुजरात उच्च न्यायालय के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से डाक टिकट जारी करने के बाद कहा कि हर देशवासी यह कह सकता है कि हमारी न्यायपालिका ने हमारे संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम किया। हमारी न्यायपालिका ने अपनी सकारात्मक व्याख्या से संविधान को मजबूत किया है।
 

मोदी ने कहा कि यह सुनकर हम सभी को गौरव होता है कि हमारा न्यायालय महामारी के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दुनिया का सर्वाधिक सुनवाई करने वाला न्यायालय बन गया है। न्यायपालिका ने लोगों के अधिकार की रक्षा करने, निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने और उन हालात में अपने कर्तव्य का निष्ठा से निर्वहन किया, जब राष्ट्रहितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख