Daily Horoscope
✕

मोदी बोले, सरकार ने कम की स्टेंट की कीमत, अब मिल रही सस्ती दवा

Updated: गुरुवार, 7 जून 2018 (11:35 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नमो एप के जरिए प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी परियोजना, किफायती कार्डियाक स्टेंट और घुटना प्रत्यारोपण के लाभार्थियों से बात की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकार ने स्टेंट की कीमतें को 1.5 से 2 लाख तक कम कर 30 हजार रुपए कर दिया है और इससे गरीबों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जन औषधि परियोजना से पूरे भारत में काफी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लगातार कोशिश प्रत्येक भारतीय के लिए किफायती स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने की है। रोगियों को पहले जिन दवाओं के लिए 3000 रुपए प्रति महीना खर्च करना पड़ता था, अब वही दवाई जन औषधि केंद्र से 600-800 रुपए प्रति माह में उपलब्ध है। 
 
मोदी ने कहा कि सेहतमंद भारत बनाने में स्वच्छ भारत मिशन मुख्य भूमिका निभा रहा है। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि दवाओं तक पहुंच गरीबों के लिए सबसे बड़ी चिंता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाना है। गौरतलब है कि दुनिया को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए वैश्विक लक्ष्य 2030 तक का रखा गया है।
 
प्रधानमंत्री ने 21 जून को आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पृष्ठभूमि में कहा कि लोग योग का अभ्यास करें और इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख