sundarkand
✕

मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा, पीआईओ कार्ड को ओसीआई कार्ड में बदलवाएं

Updated: रविवार, 8 जनवरी 2017 (17:28 IST)
बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि सरकार फिजी एवं दूसरे देशों में रहने वाले गिरमिटिया मजदूरों के वंशजों को ओसीआई कार्ड के पात्र बनाने के लिए प्रक्रियाएं तय करने पर काम कर रही है। 
मोदी ने 14वें प्रवासी भारतीय दिवस में अपने संबोधन में कहा कि हम यह काम मॉरीशस से शुरू कर रहे है। प्रक्रियाओं को तय करने के लिए हम काम रह रहे हैं ताकि गिरमिटिया मजदूरों के वंशज ओसीआई कार्ड हासिल करने के पात्र हो सकें। हम फिजी, रीयूनियन आईलैंड, सूरीनाम, गुयाना और दूसरे कैरेबियाई देशों के पीआईओ को पेश आ रही इसी तरह की दिक्कतों को दूर करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। गिरमिटिया उन भारतीय मजदूरों को कहते हैं जिनको 18वीं सदी के मध्य में गन्ने के खेतों में काम करने के लिए ले जाया गया था। 
 
प्रधानमंत्री ने भारतीय मूल के लोगों (पीआईओ) से कहा कि वे अपने कार्ड को 'ओवरसीज सिटीजंस ऑफ इंडिया' (ओसीआई) कार्ड में बदलवाएं तथा उन्होंने इस बात को दोहराया कि सरकार ने इन कार्ड को बदलवाने की समयसीमा को पिछले साल 31 दिसंबर से बढ़ाकर 30 जून तक करने का फैसला किया है। 
 
उन्होंने कहा कि इस साल 1 जनवरी से दिल्ली और बेंगलुरु के साथ शुरुआत की गई है। हमने आव्रजन स्थलों पर ओसीआई कार्डधारकों के लिए विशेष काउंटर बनाए हैं। हम चाहते हैं कि यह प्रवासियों के वैश्विक पलायन, उपलब्धियों और आकांक्षाओं का प्रतीक बने।
 
विदेशों में 3 करोड़ से अधिक प्रवासी भारतीयों के रहने का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इन लोगों का सम्मान सिर्फ संख्या की वजह से नहीं होता है, बल्कि उन स्थानों के समाज में योगदान के लिए भी उनका सम्मान होता है, जहां वे रहते हैं। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख