sundarkand

प्रधानमंत्री मोदी बोले, नागा समस्या का शीघ्र होगा समाधान...

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (16:53 IST)
तुएनसांग। नागा शांति समझौते के भविष्य को लेकर चर्चा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पूरे विश्वास के साथ लोगों को आश्वस्त किया कि आने वाले चंद महीने में ही नागा राजनीतिक समस्या का सम्मानजनक समाधान ढ़ूंढ़ लिया जाएगा।

मोदी ने पूर्वी नागालैंड के केंद्र में भारतीय जनता पार्टी-एनडीपीपी गठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, मेरी सरकार पूरी गंभीरता के साथ नागा राजनीतिक समस्या के समाधान निकालने के लिए काम कर रही है।

मोदी ने कहा, मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में नागालैंड के लोगों के लिए सम्मानजनक और उनके राजनीतिक अधिकारों का आदर करने वाला समाधान हम प्राप्त कर सकेंगें। मोदी ने हिंदी में लोगों को संबोधित किया, जिसका केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने नगामीज में अनुवाद किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में एक स्थाई और मजबूत सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार राज्य में विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए आधुनिक बाजार सुविधा मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा, पिछले कुछ वर्षों के दौरान राज्य में अस्थायित्व का माहौल बना हुआ है और चार वर्षों के दौरान चार मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण की। इस स्थिति में बदलाव आना चाहिए।

उन्होंने कहा, यह विकास में सबसे बड़ा बाधक है। राज्य में 60 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा। भाजपा 20 सीटों पर, जबकि एलडीपीपी 40 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख