Daily Horoscope
✕

नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं : ममता बनर्जी

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (21:12 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी ने भाजपा के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार के ‘पितामह’ हैं।
 
बनर्जी ने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार के पितामह हैं। हमने यूनाइटेड इंडिया रैली आयोजित की थी। क्या उनके पास कोई दोस्त बचा है? वे अपने फैशन में व्यस्त हैं। वे अपने भाषणों को टेलीप्रोम्पटर की मदद से पढ़ते हैं। वे किसी लायक नहीं हैं। उन्होंने काले धन को वापस लाने का वादा किया था। 15 लाख रुपए देने के उनके वादे का क्या हुआ?”
 
टीएमसी सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि नोटबंदी एक बड़ा घोटाला था। जन-धन बड़ा घोटाला है। राफेल बड़ा घोटाला है। भाजपा बच्चों के अवैध व्यापार और गैस डीलरशिप घोटाले में भी शामिल है। 
 
उन्होंने कहा कि हमें अभी दो और वर्ष सत्ता में रहना है। उन्हें (भाजपा नीत सरकार को) बाहर जाना है। वे (भाजपा) बंगाल में रैलियों को संबोधित करने के लिए पूरे देशभर से नेताओं को ला रही है। उन्होंने यदि इस पर होने वाले खर्च का एक भी हिस्सा बंगाल को दिया होता, तो लोगों को इसका लाभ मिलता।
उन्होंने कहा कि हम दो रुपए प्रति किलोग्राम में चावल उपलब्ध कराते हैं। हमारे पास कन्याश्री जैसी योजनाएं हैं, सबूज साथी, समाबाती, बैतरनी और कई अन्य योजनाएं भी हैं।
 
बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार के जाने का समय निश्चित हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी-सरकार ने सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो), आईटी (आयकर) और ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की मदद से अपने पांच वर्षों के शासन काल में दंगे करवाए और लोगों को मरवा डाला।
 
टीएमसी प्रमुख ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी का जल्दबाजी में क्रियान्वयन करके अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। यह फासीवादी सरकार है। उसके पास कोई शिष्टाचार नहीं है। वे नहीं जानते कि प्रधानमंत्री को किस तरीके से बोलना चाहिए। जल्द ही उनका अहंकार खत्म हो जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि उनका राजनीतिक जीवन गोधरा दंगों के साथ शुरू हुआ। हरेन पांड्या का क्या हुआ? 2002 के दंगों के पीड़ितों को न्याय नहीं मिला। उसमें (मोदी में) मानवता एवं करुणा का अभाव है। मुझे शर्म आती है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि उनसे (मोदी से) सीबीआई ने पूछताछ की तो क्या सभी से पूछताछ होनी चाहिए। दंगों में उनकी (मोदी) की भूमिका ज्ञात तथ्य है और उनसे इसीलिए पूछताछ भी की गई।
 
उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि हम नागरिकता विधेयक पारित करें। वे बंगालियों को बाहर निकाल रहे हैं। बिहारियों और नेपालियों को भी सताया जा रहा है। लगभग 22 लाख बंगालियों को एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) से अब तक बाहर कर दिया गया है। हम उन्हें लोगों को उकसाने और दंगे भड़काने की अनुमति नहीं देंगे। हम पूर्वोत्तर राज्यों को जलने नहीं देंगे। हम सांप्रदायिक हिंसा की अनुमति नहीं देंगे। उन्हें नागरिकता संशोधन विधेयक वापस लेना होगा।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

6 दिसंबर को अयोध्या जाएं अखिलेश और मांगें माफी, कारसेवकों पर गोली चलवाने के मुद्दे पर यूपी के मंत्रियों का निशाना

सुबह की सैर के दौरान बेहोश होकर गिरे पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में भर्ती, कार्डियो-न्यूरो सेंटर में चल रहा इलाज

हर पांचवें दिन होगा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, 26 जनवरी तक जारी रहेगा सिलसिला : योगी

अगला लेख